जोधपुर :- बालेसर मैं एक मामला सामने आया है।और कोल्ड ड्रिंक खरीदने के लिए घर से बाहर आए दो सगी बहनों। और उनकी लाशें नहर में मिली है। गुरुवार शाम को करीब 06:30 बजे एक बहन का शव मिला गया।दूसरी बहन का शव शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे मिला है परिजन बहुत घबरा गए हैं। बहनों के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए। शव लेने के लिए इनकार कर दिया है। पुलिस ने दो युवकों को शव को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ कर रही है।
मामला की पूरी जानकारी :-
मामला जोधपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर बालेसर के चामू का है। डीएसपी राजूराम चौधरी ने ने बताया है। कि चामू थाना के इलाके का गांव मां सतीनगर की रहने वाली संगीता (16) और प्रियंका (14)यह 24 मई को दोपहर 3 बजे के करीब आप घर से कोल्ड ड्रिंक खरीदने निकली थी घर से 300 मीटर दूर एक किराना की दुकान है। और परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि कोल्ड ड्रिंक लेने किराना की दुकान पर जाने की बात कहकर दोनों लड़कियां गई थीं। दोनों शाम तक नहीं लौटी है। काफी खोजा गया लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा। पिता मनोहर लाल (45) ने चामू थाने में 24 मई को ही गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़किया दोनों ही नाबालिग थीं।
घटना के बाद अभियान चलाया गया :-
इसलिए सर्व अभियान चलाया गया।कैनाल के किनारे पर जूते और स्कार्फ मिला और परिवार वालों ने बताया कि राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के पास गुरुवार दोपहर लड़कियों के जूते और स्कार्फ मिला है। दोनों बहनों की डूबने की आशंका हुई। तलाश की तो छोटी बेटी प्रियंका का शव मिला। और शुक्रवार को संगीता की शव भी कैनाल से निकाला गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी हकीकत पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आएगी और पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी राजूराम चौधरी ने बताया कि परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। इसको ध्यान में रखते हुए गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।
बहनों के बारे में चाचा की जानकारी :-
बहनों के चाचाजी बाबूलाल ने बताया है। कि कानाराम (22)यूवक पर शक है। कानाराम गांव का ही युवक है जो गांव में ही मजदूरी करता है लड़कियों के घर से उनका 400 मीटर दूरी पर घर है। दोनों लड़कियों ने 24 मई को जब घर से निकलने से पहले छोटी बहन पूजा (12) को कानाराम का मोबाइल नंबर दिया था। कहा था कि अगर हम नहीं लोटे तो इस नंबर पर फोन जरूर करना एक घंटे तक लड़कियां नहीं लौटी तो पूजा ने पड़ोसी असलाराम के फोन से कानाराम को कॉल किया। उसने कहा कि लड़कियां कोल्ड ड्रिंक पी रही है।
बहनों के मम्मी पापा क्या करते हैं :-
एक ट्यूबवेल पर काम करते हैं।वह सवाईराम की ट्यूबवेल है व खेत के किराए पर ले रखा है वह खेती में काम करते थे। सबसे छोटी वहीं बहन ने उनको फोन किया था पिता मनोहर लाल ने बताया 25 मई गुरुवार को राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के पास बेटियों का स्कार्फ और जूते मिले तो डूबने का शक हुआ। गुरुवार दोपहर से शाम तक पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया तो शाम 6.30 बजे उनको प्रियंका का शव मिला थी। गुरुवार को संगीता की शव भी बरामद हो गया। पुलिस द्वारा इनकी जांच की जा रही हैं।
Tags
राजस्थान
