बाड़मेर :- मां ने चार बच्चों की अनाज के ड्रम में बंद कर मौत के घाट उतारा।वह प्रेग्नेंट थी। और मौत के बाद महिला ने खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है।बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने शनिवारको अपनेचार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला(3) और मनीषा (2) को अनाज के ड्रम में डालकरऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। दरअसल घटना के दिन महिला अपने चार बच्चों के साथ घर पर अकेली बताई जा रही थी। उर्मिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए जोधपुर गया हुआ था। इसी बीच उर्मिला ने अपने तीन बेटियों और एक बेटे को अनाज रखने की कोठी में कैद कर ऊपर का ढक्कन बंद कर दिया, जिसके बाद दम घुटने से चारों बच्चों की मौत हो गई, वहीं मां उर्मिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
चारों बच्चों की अनाज की कोठी में कैद :-
इसी बीच नामालूम क्या हुआ घर में एकदम से सन्नाटा पसर गया। जब आस पड़ोस के लोगों को इसपर संदेह हुआ, तो महिला और बच्चों का पता करने वह घर में दाखिल हुए, जहां फंदे से लटका उर्मिला का मिला। वहीं दूसरी ही तरफ चारों बच्चों की अनाज की कोठी में कैद लाशें मिली। इस पर आस पड़ोस के लोग सकते में आ गए और फौरन पूरे मामले की इत्तला मंडली थाना पुलिस को की, साथ ही मृतकों के रिश्तेदारों को भी पूरा मामला बताया गया
पुलिस मामले की जांच करेगी :-
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच करेगी। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे कारण परिवारिक विवाद बताया जा रहा है। उर्मिला का पति बाहर खान में मजदूरी करता है। वारदात के समय वह घर नहीं था। पुलिस वारदात के वास्तविक कारणों की तह में जाने प्रयास कर रही है।
Tags
news